नगीना । पूर्व माध्यमिक विद्यालय रावलहेड़ी में कक्षा आठ की छात्र-छात्राओं की विदाई पार्टी दी गई।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति पेश की। सोमवार को विद्यालय प्रांगण में ग्राम प्रधान अलाउद्दीन की अध्यक्षता और शिक्षक परवेज आदिल के संचालन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ बुशरा, इल्मा, अलतशा, सानिया तथा नगमा द्वारा गाये गये स्वागत गीत से हुआ। छात्र-छात्राओं तराना, निशात, तनू, हिमी व आफरीन द्वारा गाये गये हरियाणा के लोकगीत को खूब सराहा गया। शहजाद, सानिया, काशिफ, जैद आदि ने योगा डांस प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हिफजुर्रहमान फाउंडेशन के चेयरमैन अय्यूब जनजानी ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों के बच्चे भी इतना सुंदर कार्यक्रम आयोजित कर सकते हैं, इसका विश्वास मुझे इस विद्यालय में आकर हुआ। उन्होंने बच्चों से मन लगाकर पढ़ने का आह्वान किया। तथा प्रोग्राम में हिस्सा लेने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया। इस अवसर पर स्वाति वर्मा, सारिका देवी, परवेज आदिल माहि, फय्याज अहमद, जहीर आलम, जुबैर इकबाल, मोहम्मद जाकिर, परवीन सिंह आदि उपस्थित थे।