फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका के अधिकारियों ने नदी की जमीन पर हो रहे कब्जे को हटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़ (बिजनौर)। नचना नदी की जमीन पर मोहल्ला बेगमसराय के कुछ लोगों द्वारा कब्जे के प्रयास को पालिका के अधिकारियों ने विफल कर दिया।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि नचना नदी नगर के बीच से मोहल्ला बेगम सराय से होकर गुजरती है। इस नदी पर लोगों ने अतिक्रमण कर नाले का स्वरूप दे दिया है। अब इस नदी की जमीन पर लोग अवैध रूप से निर्माण कर कब्जा करने का प्रयास कर रहे है। जब पालिका से शिकायत की तो अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया और टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने नदी की जमीन पर हुए कब्जे को हटवा दिया। जेई जय बहादुर मौर्य व सफाई निरीक्षक राजवीर, जितेंद्र सिंह ने बताया कि किसी को कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। जो करने का प्रयास करेगा। उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। किसी को अवैध तौर पर कब्जा करने की इजाजत नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें