फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सरी से आठ तक के स्कूल छह जनवरी तक बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में हो रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिले के नर्सरी से कक्षा आठ तक के स्कूलों में छह जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन

पिछले कई दिन से जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बृहस्पतिवार को भी दिनभर कड़ाके की ठंड रही। बीएसए महेश चंद्र ने बताया कि डीएम के निर्देश पर शीतलहर को देखते हुए नर्सरी से कक्षा आठ तक के स्कूलों में छह जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। अवकाश आईसीएसई, सीबीएसई, यूपी बोर्ड व राजकीय स्कूलों में भी रहेगा। सात जनवरी को रविवार का अवकाश रहेगा। अब स्कूल आठ जनवरी को खुलेंगे। बीएसए ने बताया कि स्कूलों में अवकाश के निर्देश जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, शिक्षकों व मान्यता प्राप्त स्कूलों के प्रधानाचार्यों को अनुपालन करने को कहा है। बृहस्पतिवार को भी दिनभर कड़ाके की ठंड रही। सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें