बरुकी (ब्यूरो)। राष्ट्र कवि मैथिलीशरण गुप्त की पुण्यतिथि पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया ।इस अवसर पर उनकी रचनाओं पर प्रकाश डाला गया । ग्राम शादीपुर में विवेक पुस्तकालय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुस्तकालय अध्यक्ष शिव कुमार कश्यप ने कहा कि मैथिलीशरण गुप्त ने सबसे पहले नारी जीवन और उसकी संवेदना पर प्रकाश डाला । उन्होंने यशोधरा उर्मिला जैसी महिला चरित्रों को विश्व के सामने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मैथिली शरण गुप्त की रचनाओं को पढ़कर सुनाया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता मूलचंद गुप्ता और संचालन रविंद्र सिंह ने किया कार्यक्रम में हरेंद्र चंदेल, मोहित भुइयार ,विशाल गुप्ता, डॉ. जगराम सिंह ,रवि गुप्ता, हेमेंद्र सिंह ,कुशल पाल, नितेश आदि मौजूद रहे।