नहटौर। नहटौर नगर पालिका परिषद में निर्दलीय प्रत्याशी फिरोजा खातून ने भाजपा प्रत्याशी महावीर सैनी को 2299 वोटों से पराजित किया है। आरओ के अनुसार सपा प्रत्याशी कादिर 4971 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे हैं। बसपा प्रतयाशी खुर्शीद 665 वोट पर सिमट कर रह गए। फिरोजा खातून को 7757 वोट मिले, जबकि भाजपा के महावीर सैनी को 5458 वोट मिले। सपा के कादिर ने 4971, निर्दलीय प्रत्यासी शब्बू ने 2159, महताब ने 73, फिरोजा ने 465, इमतियाज ने 199, आम आमी पार्टी के मोहम्मद राशिद ने 122 वोट पाए। मतगणना में 25 वार्डो में छह निवर्तमान सभासदों ने जीत दर्ज कराई। पंकज जैन पहले ही निर्विरोध निर्वाचित किए जा चुके थे। वार्ड 20 की शाइस्ता पत्नी गुड्डे 375 मत पाकर सबसे अधिक व वार्ड 17 की नाजमा पत्नी अरशद मात्र एक वोट से जीतने वाली उम्मीदवार बनी। वार्ड नंबर 15 से एमए पास महताब जहां पत्नी शाहिद जीतने वालों में सबसे अधिक शिक्षित महिला रहीं। वार्ड नंबर एक से सुमन देवी पत्नी राजेन्द्र को 453 जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी मीनाक्षी पत्नी राजन को 176 मत मिले। सुमन देवी ने 277 मतों से जीत हासिल की। वार्ड नंबर दो से आसमा पत्नी इंतजार शेख को 372 जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी अफशा जर्रार सिद्दीकी को 234 मत मिले। आसमा कीे 8 मतों से जीत हुई। वार्ड नंबर तीन से विजेंद्र उर्फ बिट्टू को 498 जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी राहुल त्यागी 308, बिट्टू की 190 से जीत हुई। वार्ड नंबर चार से निवर्तमान सभासद सुभाष कारीगर 254, प्रतिद्वंद्वी इकबाल सिद्दीकी 209, सुभाष की 46 मतों से जीत। वार्ड नंबर पांच से सावित्री पत्नी हेमराज 354, प्रतिद्वंदी कौशिक 205, सावित्री की 149 से जीत। वार्ड नंबर 6 निवर्तमान सभासद रियासत बोन्टिस 254, राशिद टेंट वाले 194, बोन्टिस की 60 वोटों से जीत। वार्ड नंबर 7 से भाजपा उम्मीदवार जोनी जोशी 323, निवर्तमान सभासद जाहिद 290, जोनी की 33 मतों से जीत हुई। वार्ड नंबर 8 से सायरा वाल्दा शादाब 442 प्रतिद्वंद्वी निवर्तमान सभासद नसीमा पत्नी खुर्शीद कुरैशी 305, सायरा की 137 से जीत। वार्ड नंबर 9 से पूर्व सभासद रहे विसाल हाशमी 384 प्रतिद्वंद्वी निवर्तमान सभासद अफसर मलिक 254, विसाल की 130 से जीत। वार्ड नंबर 10 से श्रवण सैनी 362 प्रतिद्वंद्वी सरफराज 250, श्रवण की 112 से जीत। वार्ड नंबर 11 से निवर्तमान सभासद शमीम अंसारी 467 प्रतिद्वंदी रियासत अंसारी 324, शमीम की 143 से जीत। वार्ड नंबर 12 से निवर्तमान सभासद मुल्ला रफीक अंसारी 212 प्रतिद्वंद्वी महेंद्र 193, रफीक की 19 से जीत। वार्ड नंबर 13 से लईक कुरैशी 392, प्रतिद्वंदी अकील माहिगीर 358, लईक की 34 से जीत। वार्ड नंबर 14 से निसार सिद्दीकी 399 प्रतिद्वंद्वी शादाब 333, निसार की 66 से जीत। वार्ड नंबर 15 महताब जहां पत्नी शाहिद अंसारी 508 प्रतिद्वंदी आसिफा पत्नी निवर्तमान सभासद अनवार अंसारी 239, महताब जहां की 269 से जीत हुई। वार्ड नंबर 16 में निवर्तमान सभासद पंकज जैन निर्विरोध निर्वाचित, वार्ड नंबर 17 से नाजमा पत्नी अरशद 348 प्रतिद्वंद्वी निवर्तमान सभासद वहाब कुरैशी 347, मात्र 1 मत से जीत। वार्ड नंबर 18 इजलाल अहमद 286 प्रतिद्वंदी निवर्तमान सभासद मोबीन अहमद 146, इजलाल की 140 से जीत। वार्ड नंबर 19 से हमीदा पत्नी निवर्तमान सभासद शाह आलम 552 प्रतिद्वंद्वी नूर जहां पत्नी रियाजुद्दीन 385, हमीदा की 167 से जीत। वार्ड 20 से शाइस्ता पत्नी गुड्डे 565 प्रतिद्वंद्वी नामित सभासद शेख मो. समी 190, शाइस्ता 375 से जीत। वार्ड नंबर 21 निवर्तमान सभासद अनीस फरीदी 426 प्रतिद्वंद्वी मौ0 जावेद 286, अनीस की 140 से जीत। वार्ड नंबर 22 बसपा प्रत्याशी नबील अहमद 215 प्रतिद्वंदी राजेंद्र 207, नबील की 8 वोट से जीत। वार्ड नंबर 23 पूर्व सभासद कमरूद्दीन 256 प्रतिद्वंद्वी गोहर जहां पत्नी मोबीन 184, कमरूद्दीन की 72 से जीत। वार्ड नंबर 24 शाइस्ता पत्नी शराफत 472 प्रतिद्वंद्वी शाहीन फारूख 341, शाइस्ता की 131 से जीत। वार्ड नंबर 25 चांदनी पत्नी शब्बू ठेकेदार 453 प्रतिद्वंद्वी शादमानी पत्नी नाजिम 309, चांदनी की 144 मतों से दर्ज की।