रेहड़। जसपुर के मोहल्ला गुजरातियान निवासी अमित शर्मा और कोटद्वार निवासी दौलत सिंह कठैत अफजलगढ़ के एक निजी विद्यालय में शिक्षक है। बुधवार को विद्यालय की छुट्टी होने के बाद दोनों बाइक से वापस जसपुर जा रहे थे। गांव दहलावाला मोड़ के पास उनकी बाइक रोडवेज बस से टकरा गई। इसमें दोनों घायल हो गए। जिन्हें पीएचसी कासमपुर गढ़ी में भर्ती कराया गया।