करंट लगने से युवक की मौत
बिजनौर । मिर्दगान मोहल्ला निवासी अनीस अहमद के पुत्र दिलशाद उर्फ शानू (22 ) की अपने भाई से कहासुनी हो गई थी। जिसके चलते दिलशाद घर से चला गया और मौहल्ले में हो रही सलमान की शादी में शामिल हो गया । शादी की सजावट के दौरान चल रहे जनरेटर से करंट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई। दिलशाद की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।