सेमीफाइनल में खन्ना क्लब पंजाब जीता
बिजनौर, 31 अगस्त
जिला कृषि, औद्योगिक व सांस्कृतिक प्रदर्शनी के अंतर्गत वालीबॉल प्रतियोगिता दूसरे दिन भी जारी रही।
बिजनौर क्लब में आयोजित प्रतियोगिता में क्वार्टर फाइनल में खन्ना क्लब पंजाब ने पंजाब खालसा को 21-13, अर्जुन मंदौड़ ने बहसूमा को 21-13, प्रवीण मुरादाबाद ने मोहित बेलदा को 21-18, यूपी पुलिस मेरठ जोन ने करनाल कैप्टन को 21-16 से हराया। पहले सेमीफाइनल में खन्ना क्लब पंजाब ने प्रवीण मुरादाबाद को 25-21 से हराया। प्रतियोगिता देर रात तक जारी रहेगी। आयोजन में आयोजक ओमवीर राणा, अजीत तोमर, जितेंद्र राणा, प्रियंका, जय नारायण अरूण, धर्मदेव भाटी, चंद्रशेखर, मुकुल पाल, सुमित सिंघल आदि मौजूद रहे।
अजीत चौधरी