फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और वन विभाग सोता रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
नागंलसोती । नागंलसोती-चंदक मार्ग पर शुक्रवार की रात खानपुर तिराहे पर लकड़ी माफियाओं ने मार्ग के किनारे लगे दो बड़े शीशम के पेड़ काट लिए। कीमती शीशम के पेड़ काटने और उसे मौके से उठा ले जाने में कई घंटों का समय लगा होगा। वन विभाग और पुलिस रात्रि गश्त का दावा करती है, लेकिन मार्ग के किनारे लकड़ी माफिया हजारों के पेड़ काटकर ले गए पुलिस और वन विभाग सोता रहा। वन विभाग ने पेड़ कटने की सूचना के घंटों बाद घटना स्थल का निरीक्षण नहीं किया। वन दरोगा प्रवीण सिंह और वन गार्ड श्याम सिंह ने बताया की नागंल के थानाध्यक्ष के नहीं मिलने के कारण घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें