फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाईओवर निर्माण के दौरान सेतु निगम ने दी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
डबल फाटक फ्लाईओवर क्षेत्र से छोटे वाहनों का आवागमन शुरू
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। सेतु निगम ने नगर में बढ़ती जाम की समस्या को देखते हुए डबल फाटक फ्लाईओवर निर्माण कार्य क्षेत्र से छोटे वाहनों का आवागमन खोल दिया। डबल फाटक पर फोरलेन फ्लाईओवर निर्माण चल रहा है। सेतु निगम ने सुरक्षा की दृष्टि से चार माह से क्षेत्र से छोटे और बड़े वाहनों का आवागमन रोका हुआ था। डबल फाटक फ्लाईओवर क्षेत्र में बने सभी पिलर्स पर गार्डर रखने और छत डालने का काम सेतु निगम ने हाल ही में पूरा किया है। हालांकि निर्माण कार्य जारी है लेकिन सेतु निगम के डिप्टी प्रोजेक्ट इंजीनियर मनोज अग्रवाल, एई आरडीएस गुर्जर ने नगर क्षेत्र में जाम की बढ़ती समस्या को देखते हुए डबल फाटक क्षेत्र से छोटे वाहनों कार, मिनी ट्रक, ई-रिक्शा का आवागमन सुचारु कर दिया है। आवागमन सुचारु होने से क्षेत्रीय नागरिकों और राहगीरों को राहत मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें