धान की फसल बोने की तैयारी
बिजनौर। जिले में मानसून की दस्तक के साथ ही किसानों ने भी धान की फसल बोने की तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार सुबह करीब छह बजे आसमान में उमड़े घने बादलों के बाद आधा घंटे बारिश हुई। इससे उमस बढ़ गई। शाम करीब सात बजे आसमान में फिर से काले बादल उमड़ आए और आधे घंटे से ज्यादा समय तक तेज बारिश हुई। नगीना स्थित मौसम वेधशाला के प्रेक्षक आरके शर्मा के मुताबिक, जिले में जल्दी ही मानसूनी बारिश होने का अनुमान है।