फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर डिपो से चार रूटों पर हुआ 182 बसों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। पीईटी परीक्षा को लेकर परिवहन विभाग से कई दिनों से तैयारियों में जुटा है। क्योंकि आसपास के जिलों से अभ्यर्थी पीईटी परीक्षा देने बिजनौर आए। अभ्यर्थियों को कोई परेशानी न हो, इसलिए बिजनौर डिपो से चार रूटों पर 182 बसों का संचालन किया गया।
विज्ञापन

पीईटी परीक्षा का आयोजन 15 और 16 अक्तूबर को हुआ। बिजनौर जिले में 20 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा देने के लिए मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, मेरठ के अभ्यर्थी बिजनौर आए। जिसकी वजह से बसों में यात्रियों की काफी भीड़ रही। पीईटी परीक्षा को लेकर परिवहन विभाग कई दिनों से तैयारियों में जुटा था। जिसके चलते यात्रियों को सफर करने में कोई परेशानी नहीं हुई। सुलभ यात्रा कराने के लिए बिजनौर डिपो से दूूसरी डिपो की बसों का भी संचालन किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक 16 अक्तूबर को बिजनौर डिपो से मुजफ्फरनगर के लिए 98 बसें संचालित हुई। वहीं मेरठ के लिए करीब 72 बसें, सहारनपुर के लिए चार और शामली के लिए आठ बसें भेजी गई।
पीईटी परीक्षा को लेकर कई दिनों से तैयारी की जा रही थी। अन्य डिपो की रोडवेज बसों को भी बिजनौर डिपो से संचालित किया गया। अभ्यर्थियों को सफर में कोई परेशानी न हो, इसकी पूरी तैयारी परिवहन विभाग ने पहले ही कर ली थी। - धीरज सिंह पंवार, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें