एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय के फार्म भरने में परेशानी
कालागढ़। एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक और परास्नातक के वार्षिक व्यवसायिक संस्थागत के ऑनलाइन आवेदन पत्र साइट पर ओपन किए गए हैं। बॉयोटेक्नालाजी, माइक्रो बायोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, गृहविज्ञान आदि विद्यार्थियों अजय कुमार, राघव सिंह, रतीश कुमार, मीनल आदि ने शिकायत की है कि जब वह बीएससी प्रथम वर्ष के फार्म भरने गए तो फार्म तो भर गया, पर न तो फीस ही जमा हो पाई और न ही उसका प्रिंट डाउनलोड हो पा रहा है। साइट पर दिए गए दोनों हेल्पलाइन नंबर भी काम नहीं कर रहे हैं। फार्म भरने का समय भी काफी कम दिया गया है। फार्म मय फीस के 12 मार्च तक जमा करने हैं। बीएससी द्वितीय वर्ष के फार्म तो खुल ही नहीं रहे हैं। जिससे वह तो फार्म भी नहीं भर पा रहे हैं। विद्यार्थियों ने चेताया कि यदि समय पर साइट सही नहीं हुई तो आंदोलन चलाया जाएगा।