फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेदिक अस्पताल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित
विज्ञापन

बिजनौर। विवेक कॉलेज ऑफ आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल बिजनौर की ओर से ग्राम खैराबाद मिठान में आयोजित शिविर में 140 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर परामर्श दिया गया और नि:शुल्क औषधियां वितरित की गई। शुक्रवार कॉलेज की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 140 मरीजों का चिकित्सा परीक्षण किया गया। शुभारंभ प्राचार्य संदीप अग्रवाल ने धनवंतरी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। डा. विमल कुमार, डा. धर्मेंद्र, डा. नितिन, डा. नृपेंद्र कुमार आदि चिकित्सकों ने रोगियों के स्वास्थ्य का परीक्षण का उचित परामर्श दिया और औषधियां वितरित की गई। शिविर में ग्राम प्रधान सतेंद्र कुमार, ओमवीर सिंह, मोनिका कुमार, कुंता देवी, आयुर्वेद महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें