भाकियू कार्यकर्ताओं ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपा
धामपुर। भाकियू के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को ब्लाक कार्यालय में पहुंच कर बीडीओ अखिलेश कुमार को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने गांव जैतरा में घूम रहे आवारा गोवंश को पकड़ कर गोशाला में छुड़वाने की मांग की है। बताया कि यह गोवंश हमला कर कई लोगों को जख्मी कर चुका है। बार-बार अवगत कराने के बाद भी विकास विभाग की ओर से कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। चेताया कि यदि दो दिन में विकास विभाग की ओर से इस गोवंश को पकड़ कर गोशाला में नहीं छुड़वाया गया तो आंदोलन होगा। वहीं बीडीओ ने किसानों की मांग को जल्द ही पूरा कराने का भरोसा दिया है। ज्ञापन में देने वालों में ब्लाक अध्यक्ष दुष्यंत राणा, हरिराज सिंह, कविराज सिंह, सोनू चौधरी, ठाकुर यशपाल सिंह, परवेंद्र सिंह, हिमांशु, तुषार चौधरी, अविनाश रहे।