धामपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा. पीके गुप्ता ने बताया कि 25 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि दिवस के मौके पर एक से लेकर 19 साल तक की आयु के सभी छात्र-छात्राओं को कृमि मुक्ति गोली खिलाई जाएगी। कार्यक्रम की सफलता के लिए बुधवार को ब्लाक स्तर के प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल के शिक्षकों की मीटिंग ली गई। टैबलेट कैसे दी जानी है? इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। बताया गया कि सरकार की ओर से यह दवाई बच्चों को निशुल्क तौर पर शिक्षकों को अपने सामने ही खिलानी है। दवाई का किसी प्रकार कोई साइड इफेक्ट नहीं है।