फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया टूटी होने से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिया टूटी होने से नागरिक हो रहे परेशान
विज्ञापन

हल्दौर। गांव चांदा नंगली में प्राइमरी स्कूल के निकट से होकर जाने वाली सड़क पर स्थित पुलिया करीब तीन माह से क्षतिग्रस्त है। इस मार्ग से होकर गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव निवासी जितेंद्र सिंह, देवेंद्र प्रधान, राजीव कुमार, विकास कुमार, सुशील प्रधान, राकेश कुमार, राजेंद्र सिंह, नरेंद्र का कहना है कि यह बिलाई शुगर मिल समेत दर्जनों गांवों के आने जाने का मुख्य मार्ग है। उक्त मार्ग पर स्थित गांव के प्राथमिक विद्यालय के निकट स्थित पुलिया करीब तीन माह सेे टूटी पड़ी है । उक्त मार्ग से होकर गुजरने वाले राहगीरों सहित बिलाई शुगर मिल गन्ना ले जाने वाले किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टूटी हुई पुलिया हादसों को दावत दे रही है। ग्रामीणों ने पुलिया की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें