फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान में नजीबाबाद मिल प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना मूल्य भुगतान में नजीबाबाद मिल प्रथम
विज्ञापन

नजीबाबाद। किसान सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद गन्ना मूल्य भुगतान में प्रदेश में सर्वोच्च स्थान पर है। चीनी मिल ने 10 जनवरी 2019 तक खरीदे गन्ने का मूल्य किसानों के खातों के लिए जारी कर दिया। डेढ़ दर्जन राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार प्राप्त किसान सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान में पहले स्थान पर बनी हुई है। वहीं, चीनी मिल नजीबाबाद ने पांच फरवरी 2019 को 10 जनवरी 2019 तक खरीदे गए गन्ना मूल्य 5191.17 लाख रुपये बैंकों के माध्यम से किसानों के खाते के लिए जारी कर दिए। प्रधान प्रबंधक दानवीर सिंह ने बताया कि चीनी मिल ने अब तक 23 करोड़ आठ लाख 60 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई कर दो लाख 75 हजार 140 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया। प्रधान प्रबंधक के अनुसार मिल ने 12.04 प्रतिशत औसत चीनी पर्ता प्राप्त कर सहकारी क्षेत्र की चीनी मिलों में पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें