फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव कुम्हारपुरा में काली मंदिर से हटवाया कब्जा, कराई चाहरदीवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कुम्हारपुरा में काली मंदिर से हटवाया कब्जा
विज्ञापन

हल्दौर। गांव कुम्हारपुरा में पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने मां काली मंदिर परिसर से अवैध कब्जे हटवाकर चाहरदीवारी कराई।
गांव कुम्हारपुरा में काली माता का प्राचीन मंदिर है। मंदिर के पास में लोगों के घर हैं। ग्रामीणों के अनुसार कुछ लोगों ने मंदिर की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर अपने घरों के द्वार खोल दिए थे। कुछ ग्रामीणों ने मामले की शिकायत डीएम से की थी। डीएम के निर्देश पर शनिवार को कानूनगो रामगोपाल नागर, सत्यपाल सिंह पुलिस को लेकर गांव पहुंचे। पुलिस ने मंदिर परिसर को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। इसके बाद राजस्व विभाग की टीम ने मंदिर की भूमि की पैमाइश कर चाहर दीवारी निर्माण की प्रक्रिया शुरु करा दी। कानूनगो रामगोपाल नागर ने मंदिर परिसर में पुन: अवैध कब्जे करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी। कुछ कब्जाधारकों का कहना है कि करीब 40 वर्षों से उनके आने जाने का रास्ता इसी मंदिर परिसर की ओर से होकर जाता है। मंदिर की चाहर दीवारी होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस मामले में उन्होंने डीएम से मिलने का निर्णय लिया है। मंदिर कि चाहर दीवारी का निर्माण कार्य शुरु कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें