हरिओम पवार ने मिशन को सराहा
नजीबाबाद। पर्यावरणविद एवं समाजसेवी रश्मि अग्रवाल के द्वारा महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण के प्रति समाज को जागरूक करने के अभियान की कवि डॉ. हरिओम पवार ने प्रशंसा की। रश्मि की ओर से कवि को अपनी पर्यावरण और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर आधारित पुस्तकें भेंट की गईं। समाज सेविका एवं पर्यावरणविद रश्मि अग्रवाल ने राष्ट्र कवि डॉ. हरिओम पवार से भेंटकर उन्हें पर्यावरण प्रश्न और भी हैं। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पुस्तक संग्रह भेंट किया। हरिओम पवार ने पर्यावरण संतुलन के प्रति समाज को जागरूक करने तथा बेटियों के घटते अनुपात को संतुलित बनाने के लिए रश्मि अग्रवाल द्वारा समाज को जागरूक करने के अभियान को समय की आवश्यकता बताते हुए प्रशंसा की।