फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने आंबेडकर जयंती जुलूस विवाद को लेकर ली बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
‘गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखें’
विज्ञापन

मंडावली। श्यामीवाला के आंबेडकर जयंती जुलूस विवाद को लेकर थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षों की बैठक ली। थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी। मंडावली क्षेत्र के गांव श्यामीवाला में वर्ष 2013 में आंबेडकर जयंती पर जुलूस निकालते समय दो पक्षों में विवाद हो गया। प्रशासन ने दोनों पक्ष के लोगों को हिरासत में लेकर मामला शांत करने का प्रयास किया। करीब छह वर्षों से आंबेडकर जयंती जुलूस का मामला कोर्ट में विचाराधीन हैं। आंबेडकर जयंती नजदीक आने पर थानाध्यक्ष सनोज प्रताप सिंह ने दोनों पक्षों को बुलाकर बैठक की। उन्होंने कहा आपसी सहमति से विवाद का हल निकलने का प्रयास किया जा सकता है। एसआई पीतम सिंह, रणवीर सिंह, साहब सिंह की उपस्थिति में एक पक्ष से प्रवीण, जगदीश, हरि प्रकाश, रतिराम, राकेश, कोमल, जयपाल, शेर सिंह, दीपक, रामशरण और दूसरे पक्ष से यासीन, सत्तार अहमद, माजिद, अय्यूब, इस्माइल, शमसीद आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें