फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल विकास विभाग की ओर से कार्यशाला का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाल विकास विभाग ने किया कार्यशाला का आयोजन
विज्ञापन

कासमपुरगढ़ी ।खंड विकास कार्यालय में बाल विकास अफजलगढ़ की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति भार्गव ने कहा कि कुपोषण समाज के लिए कलंक है। सरकार की योजना के अनुरूप कार्य कर हमें इस कलंक को मिटाना है। कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में कुपोषित बच्चों को चिह्नित करें। उनको इलाज हेतु पीएचसी भेजे, वहां से उन्हें जिला मुख्यालय भेजा जाएगा। वहां उनका 14 दिन इलाज होगा। ऐसे कुपोषित बच्चों के साथ एक व्यक्ति को खाने पीने की व्यवस्था के अलावा 50 रुपये खर्च के लिए भी दिए जाएंगे। उन्होंने आगनबाड़ी केन्द्रों पर बचपन दिवस, ममता दिवस, लाडली दिवस, गोद भराई, सुपोषण दिवस मना पोषाहार सही रुप से वितरण करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर सीडीपीओ रीता देवी, बिंदू सिंह, डा.रजनीश ,अहमद हसन रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें