उत्कृष्ट कार्य करने पर वृद्धों का सम्मान
धामपुर। जैन मिलन अरिहंत की ओर से बुुधवार को भगवान पार्श्वनाथ जी का जन्मदिवस मनाया गया। इस मौके पर समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया। बड़ा जैन मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसका शुभारंभ जैन कन्या पाठशाला की छात्राओं ने महावीर वंदना प्रस्तुत कर किया। उसके बाद ण्मोकार मंत्र का सामूहिक पाठ हुआ। छात्राओं में मानसी, सिमरन, ईशा, खुशबु ने सामूहिक नृत्य भी किया। पांच वर्षीय बालक अविरल जैन ने सुंदर भजन प्रस्तुत किया। अल्पना जैन, बबीता जैन, ममता जैन ने गीत प्रस्तुत किया। बुजुर्ग एसपी जैन, धनेंद्र जैन को समाज में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया। सभी को सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में दिनेश जैन, संजय जैन, पंकज जैन, सुनील वर्मा, दीपक जैन, मनोज जैन आदि रहे।