गंगा को निर्मल रखने का आह्वान
बिजनौर। संस्कार भारती नगर शाखा की ओर से गंगा बैराज पर गंगा मनुहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी से गंगा को निर्मल रखने का आह्वान किया गया।
मेरठ प्रांत के सहमंत्री चंद्रभान मिश्रा ने कहा कि प्रयागराज में लगने वाले कुंभ मेले में प्रदेश की सारी नदियों का जल एकत्र करके ले जाया जाएगा। इस जल को गंगा में प्रवाहित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गंगा ईश्वर द्वारा दिया गया वरदान है। हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए बचाकर रखना है। यह तभी होगा जब हम गंगा को पूरी तरह निर्मल रखेंगे। कार्यक्रम को दीपक चौहान, मेरठ प्रांत संगठन मंत्री अनिरुद्ध, नगर अध्यक्ष अनुराग मेहरोत्रा, चंद्रवीर सिंह गहलोत ने भी संबोधित किया और गंगा को स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजगोपाल व संचालन अनुराग मेहरोत्रा ने किया। इस दौरान दर्पण जैन, अनुराग शर्मा, दीपक कुमार, अभिनव, योगेंद्र, राजवीर, नीरज विर्श्नोई, अर्जुन, राज मेहरोत्रा, अभिषेक, प्रिंस त्यागी, गौरव, संजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।