फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैविक खेती करने का आह्वान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
जैविक खेती करने का किया आह्वान
विज्ञापन

बिजनौर। आरजेपी इंटर कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना का छठा दिन गांव तरीकमपुर रूपचंद और रहीमपुर में कृषि व पशुपालन दिवस के रूप में मनाया गया। आत्मा परियोजना के निदेशक योगेंद्र पाल सिंह योगी ने कहा कि गाय, कृषि और स्वास्थ्य एक दूसरे के पूरक हैं। गाय के दूध को मां के दूध के समान बताया गया है। गाय का मूत्र व गोबर कीटनाशक होता है। कहा कि बिना रासायनिक खाद के किसानों को अब जैविक खेती करनी चाहिए। इससे हमारे खेतों में फसलों में पैदा होने वाली फसलों से स्वास्थ्य पर होने वाले प्रतिकूल प्रभाव को रोका जा सकता है। कृषि देश का प्रमुख व्यवसाय है और देश की 70 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है। प्रधानाचार्य ओमपाल सिंह, कार्यक्रम अधिकारी विनोद यादव, भूपेंद्र पाल, प्रधानपति साबिर अली आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें