फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे से पारा गिरा, यातायात प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे से पारा गिरा, यातायात प्रभावित
विज्ञापन

नगीना। बुधवार को क्षेत्र में घना कोहरा छाए रहने के कारण नगीना-धामपुर राष्ट्रीय राज्य मार्ग 74 का यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। विजिबिलिटी बहुत कम होने के कारण वाहनों की रफ्तार बहुत कम रही। क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस और आर्द्रता 94 प्रतिशत रिकार्ड की गई। कृषि अनुसंधान मौसम वेधशाला के प्रेषक आरके शर्मा ने बताया कि बुधवार को धीमी गति से पश्चिम की हवा चलने के कारण क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा। दोपहर में धूप खिलने से मौसम साफ हो गया जिसके चलते अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस और आर्द्रता 41 प्रतिशत दर्ज की गई। प्रेषक का कहना है कि आकाश में बादल छाए रहने के कारण घना कोहरा छाए रहने की संभावनाएं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें