अनाथ आश्रम में कंबल बांटे
धामपुर। पंजाबी संगठन उप्र की धामपुर शाखा की ओर से स्वर्गीय शांति देवी की स्मृति में शिशुलोक अनाथ आश्रम में बच्चों व कर्मचारियों को कंबल व फल बांटे। नगर महामंत्री यशपाल तुली ने बताया कि संगठन ने बस स्टेंड, रेलवे स्टेशन एवं शहर में फुटपाथ पर सोने वाले बेसहारा लोगों का कंबल बांटे। इस अवसर पर सुशील चौपड़ा , एसपी सलूजा, गुरुशरण सिंह, सभासद जसप्रीत सिंह रॉकी, प्रमोद आहुजा, राजेंद्र, देवेंद्र सिंह सलूजा, संतवत सिंह सलूजा, हरभजन सिंह रहे।