मीडियाकर्मियों पर हमले की निंदा
नजीबाबाद। मीडियाकर्मियों पर हमलों की लगातार बढ़ती घटनाओं पर स्थानीय पत्रकारों ने रोष व्यक्त किया है। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर पत्रकारों को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। जिला पंचायत गेस्ट हाउस पर मीडियाकर्मियों की इरफान अंसारी की अध्यक्षता और सुनील शर्मा समीर के संचालन में बैठक हुई। जिसमें वक्ताओं अवधेश शर्मा, धर्मवीर सिंह चौहान, राजपाल चौहान, अजय जैन, विपिन राजपूत ने मीडियाकर्मियों पर हो रहे लगातार हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की। विपुल शर्मा, अलताफ हुसैन, शहजाद नोमानी, अनिल सक्सेना, मनोज शर्मा ने पत्रकारों को उत्पीड़न बंद करने की मांग करते हुए प्रशासन से उन्हें सुरक्षा देने की मांग उठाई। मीडियाकर्मियों ने तहसील पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा को सौंपा। ज्ञापन में मीडियाकर्मियों ने निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पत्रकारों की सुरक्षा की मांग उठाई। ज्ञापन सौंपने वालों में नईम सिद्दीकी, शाकिर, विपिन ठाकुर, राजेश सिंघल, कुलदीप मोर, शाही अराफात, मिथुन, सोमपाल, चेतना गुप्ता सहित अनेक मीडियाकर्मी मौजूद रहे।