बिजनौर। कृष्णा कॉलेज के डीएलएड विभाग में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। आकांक्षा चौधरी को मिस फेयरवेल तथा रचित सिंघल को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज संस्थापक राजीव कुमार, प्रबंधक मनोज कुमार, प्रबंध निदेशक पवन कुमार, प्राचार्या डा. सीमा शर्मा, कृष्ण कुमार, डीएलएड विभागाध्यक्ष दीपशिखा अग्रवाल व बीएड विभागाध्यक्ष डा. एमएस अंसारी ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। अक्षी, उपासना, चारूल ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। शादमा, अंजलि, अलपी, श्वेता, मरियम, रेशु, जागृति ने लघु नाटिका व नृत्य प्रस्तुत किया। सार्थक, तान्या, इकरा ने खेल प्रतियोगिताएं कराईं। प्रश्नावली प्रतियोगिता में टीम बी के कप्तान रचित सिंघल की टीम प्रथम रही। संचालन प्रिया हरितवाल, सुमित कुमार ने किया। आयोजन में आधार अग्रवाल, लक्ष्मी देवी, चित्रा शर्मा, मनीषा सिंह, वंदना चौधरी आदि का योगदान रहा।