फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित विहीन शिक्षकों को मिले मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन
वित्त विहीन शिक्षकों को मिले मानदेय
विज्ञापन

बिजनौर। भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य व पूर्व विधान परिषद सदस्य डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा को पत्र देकर वित्त विहीन शिक्षकों की विसंगतियों को दूर कर पूर्व में स्वीकृत मानदेय की धनराशि में वृद्धि कराने की मांग की है। पूर्व विधान परिषद सदस्य डॉ. हरि सिंह ढिल्लो व भाजपा विधायक डॉ. जयपाल लखनऊ में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा से मिले। उन्होंने वित्त विहीन शिक्षकों की मांगों के संबंध में एक पत्र सौंपा। पत्र में कहा कि वित्त विहीन शिक्षकों की विसंगतियों को दूर किया जाए। पत्र में कहा गया है कि पूर्व की सपा सरकार ने वित्त विहीन शिक्षकों को सरकार के कार्यकाल के अंतिम वर्ष में मानदेय का भुगतान करते समय कई विसंगतियां छोड दी थी। बाद में शिक्षकों को मानदेय नहीं मिला। जिससे शिक्षकों परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही कहा कि प्रोत्साहन राशि को तत्काल बढ़ाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें