फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगीना में हुआ रामलीला प्रोजेक्टर का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रोजेक्टर पर रामलीला का शुभारंभ
विज्ञापन

नगीना। प्रोजेक्टर पर दिखाई जाने वाली रामलीला का शुभारंभ पालिका के पूर्व चेयरमैन शेख खलीलुर्रहमान, एसआई सत्यराज सिंह ने भगवान श्रीराम की आरती कर किया। मंडी मौलगंज में मंदिर श्री लोकेश्वरनाथ कमेटी के तत्वावधान में आयोजित रामलीला का नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन शेख खलीलुर्रहमान एवं एसआई सत्यराज सिंह ने फीता काटकर किया। इसके बाद चेयरमैन ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की आरती उतारकर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस अवसर पर शेख खलीलुर्रहमान ने कहा कि भगवान श्रीराम पूरे जगत के आदर्श हैं। रामलीला को देखने से पता चलता है कि भगवान श्रीराम ने अपने माता-पिता की आज्ञा का पालन करते हुए 14 वर्ष का वनवास सहर्ष स्वीकार किया। उन्होंने सभी त्योहारों को आपसी सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। एसआई ने कहा कि भगवान श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम इसलिए कहा जाता है क्योंकि वह मर्यादाओं का पालन करने वाले सबसे उत्तम पुरुष थे। उन्होंने सभी को भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष विमल कुमार, राजवंशी, योगराज मल्होत्रा, चौधरी राजपाल सिंह, उत्पल चौहान, राजू अग्रवाल, शेख जमशेद समेत कई गणमान्य लोग रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें