फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ मीटर दौड़ में कुलदीप और काजल रहे अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
रूखालू। गंगेश्वरी विकास खंड के रुखालू न्याय पंचायत में बुधवार को न्याय पंचायत स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा और शैक्षिक प्रतियोगिता का आयोजन वीरेंद्र सिंह इंटर कॉलेज रुखालू के खेल मैदान में हुआ। प्रतियोगिता में परिषदीय, मान्यता प्राप्त प्राइमरी और जूनियर स्तर के बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। प्राथमिक स्तर में बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में कुलदीप ने बाजी मारी। रोहताश द्वितीय और शिवम तीसरे स्थान पर रहे। कबड्डी और खो-खो में प्राथमिक विद्यालय गुलामपुर के बालकों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में काजल प्रथम, पूजा द्वितीय, अंशु तृतीय स्थान पर रहीं। कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय गुलामपुर विजेता बना। जूनियर स्तर बालक वर्ग के 200 मीटर दौड़ में अमित पहले, जयवीर दूसरे, सुमित तीसरे स्थान पर रहे। कबड्डी और खो-खो में अमर शहीद जूनियर स्कूल की टीम अव्वल रही। बालिका वर्ग में 200 मीटर दौड़ में रेखा अव्वल रही। रजनी दूसरे और कविता तीसरे स्थान पर रहीं। कबड्डी और खो-खो में अमर शहीद जूनियर स्कूल विजेता बना। प्रतियोगिता का शुभारंभ न्याय पंचायत समन्वयक शकील अहमद नेहरी झंडी दिखा कर किया। इस दौरान ब्लॉक व्यायाम शिक्षक वैभव गुप्ता, प्रधानाचार्य अशोक कुमार, रामवीर सिंह, ओमवीर नागर, भुवनेश वर्मा, गिरिराज सिंह, जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें