धामपुर। अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव नारायणवाला में बकरी चराते वक्त गुलदार ने गांव महावीर पुत्र छज्जू को हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। परिजनों की ओर से महावीर को प्राथमिक उपचार के बाद काशीपुर ले जाया गया है। डाक्टरों ने महावीर सिंह की हालत को गंभीर बताया है। क्षेत्र के पूर्व ब्लाक प्रमुख सरदार मलकीत सिंह ने बताया कि नारायणवाला का महावीर सिंह क्षेत्र के गांव घासीवाला में बकरियों को चरा रहा था। इस दौरान गुलदार आ गया। बकरी को बचाने को महावीर गुलदार से भिड़ गया, जिसके चलते गुलदार से महावीर सिंह को हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।