हसनपुर। एक इंटर कालेज के आजीवन सदस्यों ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर प्रबंधक पर सीसीटीवी कैमरों की खरीदारी में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। आरोप है कि 24 कैमरों की खरीद बिना किसी टेंडर प्रक्रिया के कर दी गई। गबन का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। प्रबंधक ने कहा है कि जो खरीद की गई है उसके बिल मौजूद है। किसी प्रकार की कोई अनियमितता नहीं हुई है।