फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण की छठी का भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीकृष्ण की छठी पर किया गुणगान
विज्ञापन

नजीबाबाद। नीलकंठ महादेव मंदिर और राधा-मंडल मंदिर में श्रीकृष्ण भगवान की छठी पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। पंडित सुनील शास्त्री ने रमेशनगर स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर पर मंत्रोच्चरण के साथ छठी का कार्यक्रम संपन्न कराया। श्रीकृष्ण के मूर्ति को मंत्रोचरण व भजनों के बीच नवीन वस्त्र धारण कराए गए। सुमन वर्मा, कुसुम, शोभा, सीमा, शकुंतला, फूलामाला, ऊषा, रचना अग्रवाल, नीलम, अलका, नीता आदि ने भगवान श्रीकृष्ण के भजन गाए कर उनकी जयकार की। उधर राधा-मंडल मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की छठी पर श्रद्वालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पंडिल कन्हैयालाल शर्मा ने पंचामृत स्नान के बाद श्रीकृष्ण भगवान को नए वस्त्र धारण कराकर भोग लगाया। आयोजन में वेद शर्मा, अभय, विपुल,राजीव, संजीव माहेश्वरी, राधा आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें