विद्यार्थियों व शिक्षकों ने किया 55 यूनिट रक्तदान
बिजनौर । विवेक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस दौरान विद्यार्थियों व स्टाफ ने मिलकर 55 यूनिट रक्तदान किया।
शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय चेयरमैन अमित गोयल, सचिव दीपक मित्तल, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र अग्रवाल, प्राचार्य संदीप अग्रवाल ने फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सभी ने मिलकर करीब 55 यूनिट रक्तदान किया। चेयरमैन अमित गोयल ने कहा कि हर साल दो करोड़ यूनिट रक्त की जरूरत पड़ती है, लेकिन 50 लाख यूनिट रक्त ही उपलब्ध हो पाता है। समय पर रक्त न मिलने से काफी जीवन समाप्त हो जाते हैं। उन्होंने सभी से समय समय पर रक्तदान करने का आह्वान किया। कॉलेज कोआर्डिनेटर हितेश शर्मा नेे कहा कि जो बच्चे रक्तदान से वंचित रह गए हैं उनके लिए कुछ दिनों बाद फिर से एक रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। आयोजन में जिला अस्पताल के डा.संजय कुमार, शीशराम सैनी, राकेश चौहान विनोद कुमार, पंकज त्यागी, डा.नितिन कोठारी, डा.विमल कुमार, डा.निरंक, डा. धर्मेंद्र आदि का योगदान रहा।