हसनपुर। रहरा स्थित बिहारी सिंह कन्या इंटर कॉलेज में संकुल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या अनीता शर्मा का खिलाड़ियों से परिचय के बाद हुआ। जिसमें गंगेश्वरी के ग्रामोदय इंटर कॉलेज की टीम का मुकाबला बिहारी सिंह इंटर कॉलेज टीम से हुआ। कड़े संघर्ष के बाद सीनियर व जूनियर दोनों ही वर्गों में बिहारी सिंह कन्या इंटर कॉलेज की टीम को जीत हासिल हुई। प्रधानाचार्य ने कहा कि पढ़ाई के साथ ही बच्चों के शारीरिक विकास के लिए इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन समय-समय पर किया जान चाहिए। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह त्यागी, अनुपम त्यागी, सुभाष त्यागी, अनुज शर्मा, सुंदर पाल, वीर सिंह, श्याम सुंदर मौर्य मौजूद रहे।