फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगानगर गांव में घुसा बाढ़ का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
रूखालू।पहाड़ पर हो रही बारिश से क्षेत्र में एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। गंगा का पानी गंगानगर गांव में घुसने लगा है। जिससे ग्रामीणों को बाढ़ का डर सता रहा है। मंगलवार को बिजनौर बैराज से 113748 क्यूसेक और हरिद्वार से 80405 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। वहीं पहाड़ और बिजनौर में पिछले तीन दिनों से बारिश हो रही थी। जिसका सीधा असर खादर क्षेत्र के गांव गंगानगर में देखने को मिला। जहां पर गंगा का पानी गांव के रास्ते से होता हुआ गांव में घुसने लगा है। गंगा का पानी खादर के खेतों में फिर से भरना शुरू हो गया है। जबकि अभी पहले से ही आया पानी खेतों से निकला नहीं था। अब फिर से खेतों में पानी भर गया। इसके अलावा खादर के गांव गंगानगर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। जिससे ग्रामीणों में बाढ़ को लेकर भय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें