बस से गिरकर महिला की मौत
बिजनौर। नगीना के मोहल्ला गंदा नाला निवासी अनिता (55 वर्ष) पत्नी स्वर्गीय अमीचंद बृहस्पतिवार को बस से बिजनौर के मोहल्ला बुखारा निवासी अपने भतीजे प्रदीप कुमार के यहंा किसी काम से आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार थाना कोतवाली शहर के सामने पहुंचने पर महिला बस से उतरने का प्रयास करने लगी। महिला का पैर फिसल गया। वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को उपचार के लिए पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका के भतीजे प्रदीप का आरोप है कि उसकी बुआ अनिता एक अनुबंधित बस में थी। उसने परिचालक से बस रोकने के लिए कहा। आरोप है कि चालक ने बिना उसे उतारे ही बस चला दी।