फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीओएस मशीन से खाद बेचें कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। विकास भवन के सभागार में कृभको द्वारा आयोजित सहकारिता सम्मेलन में क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि सहकारी समितियों पर कर्मचारी किसानों को पीओएस मशीन से खाद बेचें। उन्होंने कृभको के कंपोस्ट और जैव उर्वरक के माध्यम से जमीन को उपजाऊ बनाने की अपील की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कृभको के सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक कामेंद्र सिंह ने समितियों से व्यवसाय बढ़ाने की अपील की। सहायक प्रबंधक अमरोहा अनिल कुमार ने पीएसओ मशीन के संचालन में आने वाली दिक्कतों का हल बताकर इसके रखरखाव के तरीके बताए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुख्य विकास अधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि कर्मचारी किसानों को जागरूक कर रासायनिक खादों की बजाय कंपोस्ट और जैव उर्वरकों का उपयोग करने को प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें