फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदक। चंदक बिजलीघर में बारिश का पानी भर जाने से दो दर्जन गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। चंदक मुख्य बाजार का बारिश का पानी विद्युत केन्द्र के सामने बने नाले से होकर गुजरता है। नाला छोटा और साफ सफाई न होने के कारण पानी विद्युत केंद्र में जमा हो जाता है । पानी दो से तीन फीट तक भर जाता है। बुधवार को केंद्र पर पानी भर जाने से सवेरे से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इसके चलते चंदक दौलतपुर, भवानीपुर, बुडगरा, बुडगरी, पूंडरी, छंदोक, खुडाहेड़ी, कबूलपुर, रायपुर बेरीसाल समेत लगभग दो दर्जन गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। जेई तीर्थ कुमार ने बताया की पानी भर जाने से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है। पानी निकालने की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। उसके पश्चात आपूर्ति सुचारु हो जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें