बार एसोसिएशन का चुनाव 18 अगस्त को
बिजनौर। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए मतदान 18 अगस्त को होगा। चुनाव का विस्तृत कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी वाजिद खान के अनुसार नए सदस्य बनने और सदस्यता शुल्क जमा करने के लिए 28, 29 जुलाई रखी गई है। मतदाता सूची का प्रकाशन दो अगस्त को होगा। तीन अगस्त को आपत्ति दाखिल की जा सकती है। छह अगस्त को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन और उसी दिन दोपहर 10 बजे से दो बजे तक नामांकन होंगे। सात अगस्त को नामांकन पत्रों पर आपत्ति, उनकी जांच और निस्तारण होगा। आठ अगस्त को नाम वापसी दोपहर 12 बजे से दो बजे के बीच होगी। प्रत्याशियों की सूची दस अगस्त को जारी होगी। मतदान 18 सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा। इसी दिन मतगणना शाम साढ़े पांच बजे से शुरू होगी, जो परिणाम घोषित होने तक जारी रहेगी।