बुरावली । हसनपुर-रहरा मार्ग पर निजी वाहन जमकर डग्गामारी कर रहे हैं। डग्गामारी करके निजी वाहनों में उनकी क्षमता से अधिक सवारियां भरकर बस, मैक्स और टेंपो के चालक व परिचालक केवल कुछ रुपयों के खातिर लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। डग्गामारी के दौरान बसों की छतों, मैक्स व टेंपों की छतों सहित दोनों ओर सवारियां लदी हुई रहती हैं। सड़क पर गुजरते इन वाहनों के संचालन को लेकर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी भी चुप्पी साधे हुए हैं। यही वजह है कि निजी वाहनों में मनमानी करते हुए भूसे की तरह सवारी भरी जा रही हैं। गौरतलब है कि इस मार्ग पर डग्गामारी के चलते पहले भी कई बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।