फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिष्ठापन कार्यक्रम में पदाधिकारियों को सौंपे दायित्व

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सुमंगलम उत्सव मंडप में आयोजित इनरव्हील क्लब अमरोहा सरगम के अधिष्ठापन कार्यक्रम में पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पीडीसी अचल टंडन ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। शालिनी कपूर को कॉलर पहनाकर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। जबकि सचिव पद का दायित्व शिल्पा माहेश्वरी को दिया गया। इसके अलावा अन्य पदाधिकारियों को भी कार्यभार सौंपा गया। कार्यक्रम में चार नए सदस्यों को सदस्यता ग्रहण कराई गई। पूर्व सचिव शिखा महेश्वरी ने पिछले वर्ष का ब्यौरा दिया। कार्यक्रम के अंत में पूर्व अध्यक्ष प्रीति मालीवाल ने सभी का आभार जताया। इस दौरान शहर के मुख्य चौराहों पर होर्डिंग्स लगवाए गए और सदस्यों को अलग-अलग स्थानों पर लगाने के लिए पौधों का भी वितरण किया गया। जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में शिल्पा माहेश्वरी, शिखा माहेश्वरी, शालिनी कपूर, नूतन गोयल, प्रीति मालीवाल, कंचन टंडन, कंचन गुप्ता, रूबी गोयल, ज्योत्स्ना गोयल, मनीषा टंडन, सोनिया, अंजू, चांदनी, नीतू रस्तोगी, नीरू अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, विनीता माहेश्वरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें