फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेश नवमी समारोह का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
महेश नवमी समारोह का आयोजन किया
विज्ञापन

नजीबाबाद। महेश नवमी पर्व श्रृद्धा , आस्था और सांस्कृतिक समारोह के साथ मनाया गया। महिलाओं ने राहगीरों को शरबत पिलाया। इससे पूर्व फैंसी ड्रेस सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। माहेश्वरी धर्मशाला में माहेश्वरी समाज की ओर से महेश नवमी पर्व का आयोजन किया गया। अध्यक्ष मधु माहेश्वरी, ऊषा माहेश्वरी, पुष्पा माहेश्वरी के निर्देश में महिलाओं ने भीषण गर्मी में राहगीरों को शरबत पिलाया। माहेश्वरी समाज की महिलाओं के साथ बच्चों ने भी सैकड़ों राहगीरों को शरबत पिलाकर उन्हें भीषण गर्मी से राहत दिलाई। इससे पूर्व माहेश्वरी समाज की ओर से समाज की महिलाओं के बीच कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। नारी असुरक्षित क्यों, दोषी कौन ? स्वयं हम या समाज विषय से आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में विनिता माहेश्वरी और दीपशिखा माहेश्वरी ने सर्वोत्तम विचार प्रस्तुत किए। फैंसी ड्रेस में दीपशिक्षा माहेश्वरी ने प्रथम और पुष्पा माहेश्वरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आओ पर्यावरण बचाएं भाषण प्रतियोगिता में रितिका माहेश्वरी, दीपशिखा माहेश्वरी और निधि माहेश्वरी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं। बच्चों में मोबाइल के प्रति बढ़ता आकर्षण वाद-विवाद में राधिका ने प्रथम, आदित्य ने द्वितीय और पाखी माहेश्वरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्वच्छ भारत मिशन स्लोगन प्रतियोगिता में राधिका, आदित्य और पाखी ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। फन गेम में निशा जाखेटिया ने बाजीमारी। हापुड़ से आईं मुख्य अतिथि मनीषा माहेश्वरी और ऊषा माहेश्वरी ने समाज को महेश नवमी पर्व की बधाई दी। अध्यक्ष मधु माहेश्वरी के संचालन में आयोजित नवमी समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें