फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलराम कुंवर में योगाभ्यास कराया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
बलराम कुंवर में योगाभ्यास कराया गया
विज्ञापन

नहटौर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बलराम कुंवर सरस्वती विद्या मंदिर में सैकड़ों लोगों ने योग किया। कार्यक्रम में योग करने के लाभ बताए। बलराम कुंवर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ नगीना लोकसभा के सांसद यशवंत सिंह ने किया। योग प्रशिक्षक विनोद प्रकाश गोयल ने योगाभ्यास कराया। योग शिविर में बलराम कुंवर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और एसएनएसएम इंटर कॉलेज के करीब छह सौ बच्चों अलावा नेहरू युवा केन्द्र आंकू ,स्वास्थ्य विभाग,पुलिस कर्मियों सहित ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। योग के गुर सिखाने के बाद इसके लाभ भी बताये गए। योग संस्थान के प्रबंधक यज्ञदत्त शर्मा ने सांसद को शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक राजीव अग्रवाल, प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह,चरन सिंह,ब्लॉक प्रमुख मृणाल त्यागी,विनेशपाल सिंह,जितेन्द्र कुुमार,दीपक कुमार,आशीष कुमार,प्रदीप कुमार आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें