राशन डीलर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
चांदपुर। पूर्ति निरीक्षक अमित कुमार ने अनियमितता बरती जाने ने राशन डीलर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि गांव सभा पाडला स्थित अफशा परवीन की उचित दर विक्रेता की दुकान निरीक्षण में दुकान बंद मिली। दुकान के पास ही विक्रेता का आवास है। उनके पति शामशाद खां व ससुर इरफान ने बताया कि दुकान का संचालन वे ही करते हैं। दुकान खुलवाने पर स्टॉक के हिसाब से सामान कम पाया गया। पूर्ति निरीक्षक ने अफशा परवीन, शमशाद खां, फुरकान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।