नजूल की भूमि पर बना दीं दुकानें
नजीबाबाद। सपा शासन में नगरपालिका परिषद द्वारा भारत टाकीज, मोटाआम और थाने के पीछे समेत दुकानों का निर्माण कराया गया था। तत्कालीन एसडीएम ने दुकानों की नीलामी प्रक्रिया नहीं होने दी थी। दो बार मानचित्र स्वीकृत न होने और भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र प्रस्तुत न किए जाने पर एसडीएम द्वारा नीलामी प्रक्रिया को रोका गया था। आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा द्वारा शासन स्तर पर मामला उठाए जाने पर सरकारी तंत्र हरकत में आया। एडीएम प्रशासन ने एसडीएम को मामले की स्थलीय जांच कर रिपोर्ट देेने के निर्देश दिए। जांच में पाया गया कि ग्राम मुअज्जमपुर तुलसी की गाटा संख्या 117 में दर्ज नजूल की भूमि को फ्रीहोल्ड कराए बिना ही 30 दुकानें बनवा दी गईं। एसडीएम ने स्थलीय जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजकर स्थिति से अवगत कराया।