फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस में लगाये जाएंगे दो फ्रिजर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस को शासन की ओर से दो फ्रिज मुहैया कराए गए हैं। एक सप्ताह में ही फ्रिज पोस्टमार्टम हाउस में लगा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

फिलहाल अज्ञात शवों को पोस्टमार्टम करने के बाद बर्फ की सिल्ली में रखा जाता है। बर्फ पिघलते ही शवों से बदबू आने लगती थी। इस समस्या को दूर करने के लिए शासन ने बिजनौर के जिला अस्पताल में स्थित पोस्टमार्टम हाउस में लगभग 20 लाख रुपये की लागत से दो फ्रिज लगवाने का निर्णय लिया है। दोनों फ्रिज विभाग को मिल चुके हैं। इनमें से एक फ्रिज की क्षमता दो तथा दूसरे की चार शव रखने की क्षमता है। इन फ्रिजर में शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जा सकता है। दोनों ही फ्रिजर विद्युत चालित हैं। बिजली के चले जाने पर भी चालू रखने के लिए इनमें बैटरी फिट हैं, जो स्वचालित हैं। हिमाचल प्रदेश की एक कंपनी ने इन फ्रिजर को तैयार किया हैं। सीएमओ राकेश मित्तल ने बताया कि दोनों फ्रिजर एक सप्ताह के भीतर चालू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें