बसपा की जिला कार्यकारिणी घोषित
बिजनौर। बहुजन समाज पार्टी ने जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी है।
जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार हितैषी के मुताबिक इसरार नबीं को जिला उपाध्यक्ष, विजयपाल सिंह को जिला महासचिव, अनुज राठी को जिला कोषाध्यक्ष, टीकम सिंह फौजी को जिला सचिव, गीता रानी एडवोकेट, तिलकराज बौद्ध तथा देशराज सिंह को जिला संयोजक बनाया गया है। जिलाध्यक्ष के अनुसार नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र से महेंद्र सिंह एडवोकेट को अध्यक्ष, खुर्शीद अहमद एडवोकेट को महासचिव, अर्जुन सिंह को कोषाध्यक्ष, नगीना विधानसभा क्षेत्र से दीपक कुमार को अध्यक्ष, पीतम सिंह को महासचिव, मुनाजिर हुसैन को कोषाध्यक्ष, बढ़ापुर विधानसभा क्षेत्र से राजेंद्र सिंह को अध्यक्ष बाबू सिंह कश्यप को महासचिव, अमिताभ कुमार को कोषाध्यक्ष, धामपुर विधानसभा क्षेत्र से रोहिताश कुमार को अध्यक्ष, रफाकत चौधरी को महासचिव, रूपकिशोर सैनी को कोषाध्यक्ष, नहटौर विधानसभा क्षेत्र से मनोज सैनी को अध्यक्ष, चमन प्रकाश को महासचिव, शाकिर प्रधान को कोषाध्यक्ष, बिजनौर विधानसभा क्षेत्र से जितेंद्र कुमार को अध्यक्ष, बुद्ध सिंह सैनी को महासचिव, मसूद अहमद को कोषाध्यक्ष, चांदपुर विधानसभा क्षेत्र से श्रीराम को अध्यक्ष, नफीस सैफी को महासचिव, विरेंद्र प्रजापति को कोषाध्यक्ष, नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से काके सिंह रवि को अध्यक्ष, सुल्तान अहमद को महासचिव, नत्थू सिंह सैनी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।